अभी तो वक्त बाकी है

अभी तो वक्त बाकी है।
🔗
Affiliate Disclosure (FTC & ASCI): This post contains affiliate links. If you click on a link and make a purchase, AditsBlogs may earn a commission at no extra cost to you. We only recommend products and services we personally use or have thoroughly researched. All opinions are our own. Read our full Affiliate Disclosure.

तुम जाने की बातें, क्यों करते हो,

थोड़ी देर हुआ, तो तुम्हारे आए,

फिर क्यों जाने को कहते हो, 

अभी तो वक्त बाकी है।

कितनी बातें अधूरी है,

अभी तो शुरू हुआ बोलना।

और, तुम्हारी भी तो सुनना है।

तुम क्या बोल रहे थे,

इतना चुप क्यों रहते हो आदित,

किसी ने कुछ कहा क्या?

फिर क्यों जाने को कहते हो,

अभी तो वक्त बाकी है।

कल बाग लगाया था,

आज उजाड़ रहे हो।

तुम्हे ख्याल रखना था, 

तुम ही मार रहे हो।

सुबह  देखा था, 

कितने खुस थे, अभी क्या हुआ,

आंसू क्यों छुपा रहे हो।

अभी तो आए हो, अभी जा रहे हो।

फिर क्यों जाने को कहते हो,

अभी तो वक्त बाकी है।

कितना कुछ करना है,

बचपन में कहते थे,

पहाड़, पठार, रेगिस्तान,

नदी, समुंदर, सागर,

क्या सब देख लिए ?

फिर, क्यों जाने को कहते हो,

अभी तो वक्त बाकी है।

सही कहा तुमने, कहानी बाकी है,

जिंदगी और जवानी बाकी है,

मैं भी कहता हु, अभी वक्त बाकी है।

RelatedTere sheher mein Log hai

For reading Hindi poems, visit- hindwi

More on Poems

[pt_view id=”7f46ec0dea”]

[pt_view id=”4834f5689v”]

More on Shayari

[pt_view id=”0d4442cfl8″]

Recent Posts

[pt_view id=”cb0dad9gk8″]

We are on YouTube!

[youtube-feed feed=1]